चिकित्सालय वजीरपुर में फल व मास्क वितरण
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर में मरीजों व चिकित्सा स्टाफ को कैला देवी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मरीजों व चिकित्सा कर्मियों को फल व मास्क वितरण किए। कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकड़ाउन के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में मरीजो को दो कैरट फल व 95 मास्क वितरित किये गए। वही करौली मार्ग पर गरीब व असहायों लोगो को फल वितरण किए गए । इस अवसर पर गिरदावर सत्यनारायण शर्मा,अखिल गुरदैनिया, राजेन्द्र योगी, अंकित शर्मा, पिन्टू योगी, केशव योगी आदि ने वितरण कार्य में विशेष सहयोग किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.