सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी- लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी पुलिस ने लूट के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस अधिकारी राजकुमार मीणा की टीम ने लगातार काम करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। व्रत अधिकारी कालूराम मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को गंगापुर सिटी निवासी राहुल अग्रवाल जब नारौली डांग से अपनी कार में ड्राइवर के साथ व्यापार के कुछ पैसों को बैग में रख कर लौट रहा था तो नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन के पास दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और गाड़ी को आगे लगाकर ड्राइवर को नीचे उतार दिया । पीड़ित की कनपटी पर बंदूक रखकर बैग में रखें ₹1.15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित राहुल अग्रवाल ने गंगापुर सिटी पहुंचकर मामला दर्ज करवाया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर सिटी के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम का गठन किया तथा तकनीकी सहायता लेकर , अन्य पहलुओं पर गौर कर, सीसीटीवी फुटेज, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जानकारी, आदि जुटाना प्रारंभ किया। तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों दिलखुश मीणा निवासी जिरोता थाना सपोटरा वे दूसरे मुख्य आरोपी दारा सिंह उर्फ जितेंद्र योगी निवासी जिरोता को जयपुर मुहाना इलाका क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने लगातार दो दिन रेकी कर इस सफलता को हासिल किया। एक आरोपी दिलखुश मीना मलारना डूंगर से बलात्कार के एक मामले में फरार भी चल रहा था।
देखे वीडियो https://youtu.be/9P_6leWZEyU
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.