सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी -अवैध शराब के खिलाफ सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार।
उप जिला गंगापुर सिटी में आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के निर्देशन के अनुसार सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के 54 पव्वे सहित गिरफ्तार किया। सदर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्यवाही करते हुए आस्ट्रोली के रहने वाले अर्जुन सिंह, जाति खारवाल को एक कट्टे में अवैध देसी शराब के 54 पव्वे ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.