गंगापुर सिटी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार – सवाई माधोपुर

गंगापुर सिटी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार – सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने ,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के अनुसार 17 जून को कोतवाली क्षेत्र में मदीना मस्जिद के पास रहने वाले जगदीश प्रजापत पर फायरिंग कर हत्या करने के मामले में थाना कोतवाली गंगापुर सिटी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, दो आरोपियों साबिर हुसैन उर्फ साबिर टाडा ,निवासी चमनपुरा ,उदई मोड़ तथा तौसीफ खान ,निवासी मदीना मस्जिद ,गंगापुर सिटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपियों ने 17 जून को अपने एक साथी अरबाज के साथ पीड़ित जगदीश प्रजापत के साथ बकरी चराते समय मारपीट गाली-गलौज की तथा हत्या करने की नियत से देशी कट्टे से फायरिंग कर फरार हो गए ।पीड़ित ने कोतवाली थाने में इसका मुकदमा दर्ज करवाया ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा के सुपरविजन में थाना अधिकारी धनराज मीणा के नेतृत्व में उनकी टीम ने धरपकड़ तेज की ।आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई ।इस दौरान तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को महू कला के जंगलों में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त साबिर टाडा एक आदतन अपराधी है ।तथा मारपीट ,आर्म्स एक्ट ,बलात्कार सहित 9 मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी जो इनका साथी है अरबाज उसकी तलाश भी सरगर्मी से जारी है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.