रेड अलर्ट पखवाडे में सेनेटाइजेशन एवं जागरूकता कार्य करवाए

रेड अलर्ट पखवाडे में सेनेटाइजेशन एवं जागरूकता कार्य करवाए

रेड अलर्ट पखवाडे मंे सेनेटाइजेशन एवं जागरूकता कार्य करवाए
सवाई माधोपुर, 12 मई। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जन जागरूकता एवं सतर्कता आवश्यक है। नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डाे एवं मोहल्लों में सेनेटाईजेशन एवं जागरूकता के कार्य करवाए जा रहे है। आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगरपरिषद् के संयुक्त तत्वाधान में जन अनुशासन पखवाडा अभियान के तहत शहर के आदर्श नगर, खेरदा, हाउसिंग बोर्ड, आलनपुर सहित शहर के प्रमुख स्थानों एवं कंटेटमेंट जोन में सोडियम हाईपो क्लोराईड से छिडकाव किया गया।
नगरपरिषद् टीम के द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए मास्क पहनने के लिए सख्ती से कार्यवाही की जा रही है तथा बिना मास्क घुमने वाले व्यक्तियों के विरूद्व चालान की कार्यवाही की गई। शहर में बिना मास्क पाये जाने पर 24 व्यक्तियों के व्यक्तिगत चालान काटकर राशि 2700 रूपये जुर्माने के वसूल किये गये। जन अनुशासन पखवाडे के तहत ऑटो रिक्शा, ऑटो टिपर के द्वारा उद्घोषणा के माध्यम से समझाईश, मुख्यमंत्री महोदय की अपील वाले पोस्टर वितरण एवं चस्पा, कोविड संक्रमित व्यक्तियों को इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन इत्यादि कार्य किये जा रहे
जन अनुशासन पखवाडे के तहत जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, एनयूएलएम योजना में गठित स्वयं सहायता समुह की महिलाओं तथा स्काउट एवं गाईड आदि के माध्यम से आम जन को समझाईश तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना हेतु सहयोग लिया जा रहा है।
—000—

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.