राज्य सरकारों के लिए खुशखबरी, 15 जून तक 5.86 करोड़ वैक्सीन की डोज़ राज्यों को मिलेगी मुफ्त, केंद्र ने दी जानकारी

राज्य सरकारों के लिए खुशखबरी, 15 जून तक 5.86 करोड़ वैक्सीन की डोज़ राज्यों को मिलेगी मुफ्त, केंद्र ने दी जानकारी

कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण तेजी से जारी है।देश में कोरोना टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज अपना प्लान बताया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। इसमें राज्यों में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराए जाने का पूरा विवरण साझा किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत सरकार के माध्यम से मई और जून के पहले पखवाड़े(15 दिन) के दौरान COVID वैक्सीन खुराक के आवंटन और वैक्सीन की खुराक की  उपलब्धता पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है, जो मई और जून 2021 के दौरान सीधे राज्यों और निजी अस्पतालों द्वारा खरीदी जा सकती हैं। भारत सरकार ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को प्रदान किए गए अग्रिम प्लान के अनुसार, 1 मई 2021 से 15 जून 2021 तक भारत सरकार द्वारा राज्यों को कुल 5,86,29,000 वैक्सीन की डोज़ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

इसके साथ ही भारत सरकार ने कहा कि इसके अलावा, वैक्सीन निर्माताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा सीधी खरीद के लिए जून 2021 के अंत तक कुल 4,87,55,000 खुराकें भी उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अगले तीन दिन में राज्यों में 51 लाख और डोज मिलेंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर 51लाख और डोज मिल जाएंगी।मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ 76 लाख 10 हजार 230 डोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया है। सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंक़़डों के मुताबिक, इनमें से 16 मई तक 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं।

इस तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी दो करोड़ चार लाख 96 हजार 525 डोज उपलब्ध हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को रात आठ बजे तक लाभार्थियों को 14,79,592 डोज लगाईं। इनको मिलाकर अब तक 18.44 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.