8 गौशालाओं को 97 लाख 77 हजार रूपये अनुदान राशि स्वीकृत – सवाई माधोपुर

8 गौशालाओं को 97 लाख 77 हजार रूपये अनुदान राशि स्वीकृत – सवाई माधोपुर

8 गौशालाओं को 97 लाख 77 हजार रूपये अनुदान राशि स्वीकृत
सवाई माधोपुर, 7 जून। जिला गोपालन समिति ने गत जनवरी से मार्च की अवधि के लिये 8 गौशालाओं को 97 लाख 77 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिन गौशालाओं मंे न्यूनतम 200 गौवंश हैं, 2 वर्ष पुराना पंजीयन है एवं गौशाला नियमित संचालित हैं, वे ही इस अनुदान की पात्र मानी जाती हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि जिले की नन्द बाबा गौ सेवा समिति खेरदा सवाई माधोपुर को 707400 रूपये, श्री केशव गौरक्षा सेवा समिति भगवतगढ़ को 644400 रूपये, श्री राधाकृष्ण गौ सेवा समिति सवाई माधोपुर को 1791000 रूपये, रामदे गौशाला समिति वशिष्ठ गंगा की तीर बहरावण्ड़ा कलां को 3319200 रूपये, गोपाल गौशाला समिति गंगापुर सिटी को 730800 रूपये, श्री राधा मदनमोहन गौशाला वजीरपुर को 775800 रूपये, श्री राधा गोविन्द गौ सेवा समिति कुश्तला को 1098000 रूपये, श्री श्री 1008 श्री सेवानन्द गौशाला समिति बौंली को 703800 रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.