बजरी माफियाओं ने वन क्षेत्र से होकर बनाया रास्ता

बजरी माफियाओं ने वन क्षेत्र से होकर बनाया रास्ता

बजरी माफियाओं ने वन क्षेत्र से होकर बनाया रास्ता
मलारना डूंगर 11 मई। तहसील क्षेत्र के कोथाली गांव में बजरी माफियाओं द्वारा वन क्षेत्र में होकर अवैध रास्ता बना लिया। इसके लिए वन क्षेत्र में लगे हुए पेड़ पौधों को भी जलाकर नष्ट कर दिया है।
कोथाली के जलधारी गुर्जर ने बताया कि बजरी माफियाओं के द्वारा वन क्षेत्र में पेड़ पौधों को जलाने तथा अवैध बजरी की ट्रोलियां निकालने के लिए वन क्षेत्र से रास्ता बनाने की जानकारी वन विभाग को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन वन विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। गुर्जर ने बताया कि यहाँ से होकर डेढ़ सौ से 200 ट्रोलीया बजरी की ओवरलोड भरकर निकलती हैं। गुर्जर ने यह भी बताया कि पूर्व में जब्त बजरी के स्टाॅक से भी बजरी माफिया बजरी भर कर ले जा रहे हैं।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.