जैव विविधता दिवस के बारे में दी जानकारी – खण्डार

जैव विविधता दिवस के बारे में दी जानकारी – खण्डार

जैव विविधता दिवस के बारे में दी जानकारी
खण्डार 22 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ता रविशंकर अग्रवाल द्वारा बैवेक्स के माध्यम से ऑनलाइन जैव विविधता दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होने बताया कि प्रतिवर्ष 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैव विविधता का तात्पर्य विभिन्न प्रकार के जीव जंतु और पेड़ पौधों का अस्तित्व धरती पर एक साथ बनाए रखने से है। जैव विविधता की कमी से बाढ़ सूखा और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहता है। धरती पर मौजूद जीव जंतुओं और पौधों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को बनाया जाता है। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम के संबंध में भी जानकारी प्रदान की और बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर दूरभाष नंबर स्थापित किया गया है जिसके नंबर 07462-220201 है साथ ही कोविड-19 महामारी से संबंधित जिला मुख्यालय पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिसके नंबर 8306002136 हैं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.