कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन व्यक्तियों के बायो मेडिकल वेस्ट व कचरा निस्तारण के संबंध में दी जानकारी – सवाईमाधोपुर

कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन व्यक्तियों के बायो मेडिकल वेस्ट व कचरा निस्तारण के संबंध में दी जानकारी – सवाईमाधोपुर

कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन व्यक्तियों के बायो मेडिकल वेस्ट व कचरा
निस्तारण के संबंध में दी जानकारी
सवाई माधोपुर, 26 मई। कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, चिकित्सा संस्थान आदि के प्रभारियों की बैठक जूम वीसी के माध्यम से हुई।
बैठक में सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बनाए गए अस्थाई कोविड उपचार केन्द्र, क्वारंटीन सेंटर में जैव अपशिष्ठ का निष्पादन जन स्वास्थ्य की दृष्टि से वैज्ञानिक तरीेक से किया जाना अनिवार्य है।
उन्हांेने जैव अपशिष्ठ प्रबंधन में कोविड से संबंधित बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में प्रोटोकॉल की जानकारी दी। वीसी में प्रभारी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी अस्थाई कोविड उपचार केन्द्रों से उत्पन्न जैव चिकित्सा अपशिष्ठ का निस्तारण राज्य सरकार द्वारा अधिकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ठ प्रबंधन संस्था द्वारा ही सुनिश्चित करवाया जाए। इसके लिए नगरीय निकाय के साथ ही कोविड केयर सेंटर तथा होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमितों के कचरे के संग्रहण एवं निस्तारण के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ आरएस चौहान, सीएमएचओ, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, दीपक सिंह चौहान, डीपीएम सुधीन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.