बाल कल्याण समिति द्वारा जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण – दौसा

बाल कल्याण समिति द्वारा जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण – दौसा

बाल कल्याण समिति द्वारा जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण
दौसा, 24 मई। जिला बाल कल्याण समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित शिशु आईसीयू का सोमवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष गीता मीणा वह सदस्य एडवोकेट मान सिंह गुर्जर द्वारा आईसीयू में कोविड-19 बचाव हेतु ऑक्सीजन ,वेंटीलेटर व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आईसीयू प्रभारी ने बताया कि आईसीयू में पयाप्त मात्रा में सभी उपकरण उपलब्ध है , समिति द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा संचालित बालग्रह आईसीएम प्रशिक्षण संस्थान दौसा एवं शारदा शिक्षा सदन समिति बाल गृह दोसा का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बाल गृह में आवासित सभी बालकों को कोविड-19 से बचाव के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए एवं संस्था प्रधानों को कोविड-19 से बचाव हेतु , थर्मल, स्क्रीनिंग, हाइपोक्लोराइट से दिन में दो बार पोछा लगाने वह सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर तिलक सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.