कोरोना से बचाव के लिए किया प्रेरित – खण्डार

कोरोना से बचाव के लिए किया प्रेरित – खण्डार

कोरोना से बचाव के लिए किया प्रेरित
खण्डार 29 मई। तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में ग्राम पंचायत खंडार में जाकर कॉविड 19 के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड-19 जांच, टीकाकरण करवाने तथा मास्क फेसमास्क, सैनिटाइजर का अधिक उपयोग करने हेतु आमजन को प्रेरित किया।
इसके साथ ही विधि से संघर्षरत किशोरों की सहायता हेतु रालसा योजना 2015, सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 एवं जन उपयोगी सेवाओं के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया।
पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु बाल विवाह नही करने, साथ ही क्षेत्र में कही भी हो रहे बाल विवाह की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाइन नंबर एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु स्थापित कंट्रोल रूम पर जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.