अंतराष्ट्रीय योग दिवस कल,भाजपाई घरों पर योग कर मनाएंगे योग दिवस – गंगापुर सिटी

अंतराष्ट्रीय योग दिवस कल,भाजपाई घरों पर योग कर मनाएंगे योग दिवस – गंगापुर सिटी

अंतराष्ट्रीय योग दिवस कल,भाजपाई घरों पर योग कर मनाएंगे योग दिवस…..

गंगापुर सिटी:- भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सामूहिक और बड़े कार्यक्रम का आयोजन न करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक अपने अपने घरों पर योगा कर योग दिवस मनाया जाएगा।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन एवं स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । योग से संपूर्ण शरीर का मानसिक ,शारीरिक और भावनात्मक विकास होता है। योग हमें खुद से मिलाता है,योग ईश्वर की अनुभूति दिलाता है। कोरोना महामारी के दौर में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जिसे अपनाकर हम सभी को स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।
साथ ही उन्होंने 21 जून प्रातः 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी से अपने अपने घरों पर परिवाजनों के साथ योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग दिवस पर हम सभी संकल्प लें, कि हम अपने स्वयं के लिए प्रतिदिन योगा करेंगे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.