भूप्रेमियों ने किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

भूप्रेमियों ने किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

भूप्रेमियों ने किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण
सवाई माधोपुर 11 मई। सामान्य चिकित्सालय में कई मरीज और उनके परिजनों के पास पुराने या खराब मास्क को हटवाकर नए मास्क निशुल्क वितरित किये गए।
सामाजिक संगठन भूप्रेमी परिवार संगठन के मदद अभियान 2 के तहत लोगों की सेवार्थ ये प्रयास किया जा रहा है। संगठन के सहयोगी हेमंत अग्रवाल ने मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए है।
संगठन के जनसेवक मुकेश कुमार भूप्रेमी, प्रेमराज हिंदवाड़, शंकर लाल ने मरीजों और परिजनों को हिम्मत देकर प्रोत्साहित किया। कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मरीजों को आशावादी रहने और डॉक्टरों पर भरोसा रखने के लिए समझाया। परिजनों से अपील की है कि संक्रमित से दूर रहकर देखभाल करें, संक्रमित के परिजन कम से कम संख्या में अस्पताल में आये।
संगठन ने जिला चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन से अपील की है कि मरीजों के हित में ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था करने के साथ ही अन्य बहुत सारी सामान्य सुविधाओ में स्वच्छ पानी, हवा, सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त करें।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.