कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को अब तक 15,567 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 10,950 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 6.6 लाख शीशियां पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं

भारत सरकार को 27 अप्रैल 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों की अंतर्राष्ट्रीय सहायता मिल रही है। इन्हें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों राज्यों के लिए तुरंत रवाना किया जा रहा है/पहुंचाया जा रहा है।

गत 27 अप्रैल 2021 से 20 मई 2021 के बीच कुल मिलाकर 15,567 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 10,950 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 6.6 लाख शीशियां सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं।

गत 19/20 मई को वेल्स (ब्रिटेन)कतरओंटारियो (कनाडा)यूएईस्पेनयूएसआईएसपीएफगिलियडएली लिलीइंडियन डेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स (डेनमार्क) से प्राप्त हुई प्रमुख खेप

खेप Quantity
ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर 2,474
वेंटिलेटर/बाई-पीएपी/सीपीएपी 526
रेमडेसिविर 27,356
बैरिसिटिनिब 1,09,172
फैविपिराविर 104 बक्से

 

अतिरिक्त रूप से, हासिल किए गए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया ट्यूब्स

 

प्राप्तकर्ता राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों और संस्थानों के लिए लगातार प्रभावी तत्काल आवंटन, और सुव्यवस्थित वितरण किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल 2021 से काम करना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दो मई, 2021 से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार और लागू की गयी है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.