कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

कोविड राहत सहायता से जुड़ी नवीनतम जानकारी

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 18,016 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,206 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 7.7 लाख शीशियां, 12 लाख फैविपिराविर टैबलेट पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से अलग-अलग देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्तियां और उपकरण संबंधी अंतर्राष्ट्रीय सहायता मिल रही है। इन्हें तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाया जा रहा है/उनके लिए रवाना किया जा रहा है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 27 अप्रैल 2021 से 26 मई 2021 के बीच 18,016 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,206 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 7.7 लाख शीशियां, 12 लाख फैविपिराविर टैबलेट सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं।

कनाडा, जर्मनी, बहरीन (भारतीय और बहरीनी संगठन), रॉबर्ट बॉश (जर्मनी) से 26/27 मई को मिली प्रमुख खेप

                    खेप संख्या
ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर 10
वेंटिलेटर/बाई-पीएपी/सीपीएपी 692

 

प्राप्तकर्ता राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों के लिए लगातार प्रभावी तत्काल आवंटन, और सुव्यवस्थित वितरण किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल 2021 से काम करना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दो मई, 2021 से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार और लागू की गयी है।

 

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.