लायन्स क्लब ने दशहरा मैदान उद्यान का किया अवलोकन – गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब ने दशहरा मैदान उद्यान का किया अवलोकन – गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब ने दशहरा मैदान उद्यान का किया अवलोकन
गंगापुर सिटी 22 जून। लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता एवं नवनिर्वाचित प्रान्तीय सचिव लायन दिनेश सिंहल पत्रकार, रीजन चैयरपर्सन लायन अनुज शर्मा कार्यक्रम संयोजक लायन भागीरथ लाल गुप्ता ने 21 जून मंगलवार की दोपरहर 2 बजे नगरपरिषद द्वारा गोद लिए गए दशहरा मैदान उद्यान का अवलोकन किया।
कार्यक्रम संयोजक भागीरथ लाल गुप्ता रेंजर ने बताया कि क्लब द्वारा हजारो पेड़ लगाकर उद्यान में हरियाली की जायेगी। प्रान्तीय सचिव लायन दिनेश सिंहल पत्रकार ने नगर परिषद के सभापति लायन शिवरतन अग्रवाल को लायन्स क्लब पर विश्वास करके दशहरा मैदान पार्क को गोद देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। लायन्स क्लब के रीजन चैयरपर्सन लायन अनुज शर्मा ने कहा कि दशहरा मैदान में गडड्ढ्डे खुदवाकर वृक्षारोपण का बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। लायन्स क्लब गंगापुर सिटी पीड़ित मानव की सेवा में सदैव अग्रणी रहा है। मैं लायन्स क्लब के अध्यक्ष एवं उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा उन्होने यह उद्यान नगर परिषद से गोद लिया है। क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता ने कहा कि परिषद द्वारा गोद दिए इस उद्यान में लायन्स क्लब सौन्दर्यकरण में कोई कसर नही छोड़ेगा।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.