किसानों को वर्ष 2021-22 में 200 करोड़ का दीर्घकालीन कृषि ऋण होगा वितरित

किसानों को वर्ष 2021-22 में 200 करोड़ का दीर्घकालीन कृषि ऋण होगा वितरित

नए किसानों को फसली ऋण से जोड़ने में सहकारी बैंक तत्परता दिखाऎं
अवधिपार किसानों को भी फसली ऋण प्रदान किया जाए
वर्ष 2020-21 में 15235 करोड़ का फसली ऋण हुआ वितरित
किसानों को वर्ष 2021-22 में 200 करोड़ का दीर्घकालीन कृषि ऋण होगा वितरित
 जयपुर, 18 मई। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने कहा कि वर्ष 2020-21 में किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से 15235 करोड़ रूपए का फसली ऋण वितरित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि नए किसानों को फसली ऋण वितरण में सहकारी बैंक तत्परता दिखाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में 3 लाख नए किसानों को फसली ऋण का वितरण किया जाएगा।
 श्री आंजना मंगलवार को वर्चुअल तरीके से आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खरीफ 2021 में 3.17 लाख किसानों को 971.88 करोड़ रूपए का फसली ऋण वितरित हुआ है। इसमें गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में एसएलडीबी द्वारा 200 करोड़ रूपए के दीर्घकालीन कृषि ऋण वितरण हेतु सुनियोजित योजना बनाकर किसानों को लाभान्वित करें। उन्होेंने निर्देश दिए कि एसएलडीबी को अपेक्स बैंक में मर्ज करने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
 उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। उन्होंने समय पर किसानों का बीमा करने हेतु प्रक्रिया को शीघ्र संपादित करने के निर्देश भी दिए। श्री आंजना ने कहा कि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना की अवधि को बढाने के लिए वित्त विभाग को लिखा जाएगा ताकि किसानों को इस कोरोना महामारी में योजना का लाभ मिल सके।
 उन्होंने कहा कि अवधिपार किसानों को भी फसली ऋण का वितरण किया जाए। इस हेतु बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए ताकि किसान हित में निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग एवं संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में कार्य करते है अतः इन्हें फ्रंटलाइन वर्कर की सुविधायें मिले इसके लिए विशेष प्रयास किए जाए।
 सहकारिता मंत्री ने कहा कि कॉनफैड द्वारा लगभग 7 लाख मास्क (सर्जिकल 3 रूपए प्रति मास्क) एवं एन-95 (20 रूपए प्रति मास्क) आमजन को उपलब्ध कराए गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि इनगुणवतापूर्णमास्क की उपलब्धता सभी जगह हो यह सुनिश्चित किया जाए। कॉनफैड एवं उपभोक्ता भंडारों की आरपीएमएफ योजनातर्गत की कोष कार्यालयों की ओर से 175 करोड़ रूपए की बकाया राशि के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा।
 श्री आंजना ने निर्देश दिए कि भर्ती बोर्ड में प्रक्रियाधीन भर्ती के 888 पदों को कोरोना से सामान्य स्थिति होने पर शीघ्र परीक्षा आयोजित करे ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि राजफैड द्वारा 1.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। शेष लगभग 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद समय पर हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए।
 वर्चुअल बैठक में रजिस्ट्रार श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने एजेंडा के बिन्दुओं की प्रगति से अवगत कराया। प्रबंध निदेशक, राजफैड श्रीमती सुषमा अरोड़ा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्री जी.एल.स्वामी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) श्री विजय शर्मा, प्रबंध निदेशक अपेक्स बैंक, श्री एम.पी.यादव, प्रबंध निदेशक कॉनफैड, श्री वी.के. वर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिग श्री संजय गर्ग एवं प्रबंध निदेशक एसएलडीबी, श्री जितेन्द्र शर्मा ने बैठक में संबंधित बिन्दुओं पर स्थिति से अवगत कराया।
 बैठक में सभी खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.