कोरोना काल में मलारना चौड़ विकास मंच कायम कर रहा क्षेत्र में मिसाल, काढ़ा वितरण, सैनेटिजिंग के बाद आज किए मास्क वितरण
मलारना चौड़,
स्थानीय समाजसेवी संगठन मलारना चौड़ विकास मंच की ओर से गुरुवार को कस्बे में मास्क वितरण किए गए। विकास मंच के कार्यकर्ता रामकिशोर मीणा ने बताया कि मंच द्वारा कस्बे में गुरुवार को 1000 मास्क वितरित किए गए और आगे भी किए जाएंगे। मंच का प्रमुख लक्ष्य कस्बे में कोरोना के प्रभाव को न्यून करना है एवं इस दौरान सभी लोगों की बन पाए ऐसी सहायता करनी है। आपको बता दें कि मलारना चौड़ विकास मंच द्वारा पहले लॉकडाउन में अनाज बैंक की स्थापना करके 70 क्विंटल के लगभग अनाज दानदाताओं से इकट्ठा करके आम एवं जरूरतमंद लोगों को वितरित किया था उसी तरह दूसरे लोग डाउन में मंच द्वारा आमजन को जागृत करने के कार्यक्रम काडा निर्माण एवं वितरण का कार्यक्रम पूरे कस्बे को सैनिटाइज करने का कार्यक्रम और अब मासिक वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है इस पुनीत कार्य में भामाशाह द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.