मंडावरी पुलिस ने शुरू की ड्रोन से निगरानी – लालसोट

मंडावरी पुलिस ने शुरू की ड्रोन से निगरानी – लालसोट

मंडावरी पुलिस ने शुरू की ड्रोन से निगरानी
लालसोट 24 मई। उपखंड के मंडावरी में लॉक डाउन की पालना को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सख्त मोड में नजर आ रहा है। अब बाजारों में बेवजह घूमने वालों पर ही नहीं बल्कि गली-मोहल्ले और कॉलोनियों में जमावड़ा लगाकर बैठने वालों की भी अब खैर नहीं होगी।
मंडावरी थानाधिकारी रामपाल मीना अब टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर ड्रोन से निगरानी रख उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। बाजारों में भी मुख्य पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निर्धारित समय के बाद खुलने वाली दुकानों पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है।
पिछले 24 घंटों में 21 दुपहिया वाहन मोटर व्हीकल एक्ट में सीज करते हुए 90 चालान गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के काटकर 21000 रुपए का जुर्माना वसूल कर कार्यवाही अनवरत जारी है।

G News Portal G News Portal
9 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.