चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया (जयपुर चौप्टर) के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

जयपुर 7 दिसंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया (जयपुर चौप्टर) के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चौसर देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. शर्मा ने अपने शोक संदेश् में कहा कि स्वर्गीय श्री जैन नामी लेखक और विद्वान होने के साथ ही बेहद सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वरिष्ठ लेखाधिकारी के रूप में भी लम्बे समय तक सेवाएं प्रदान की। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक लेखन के जरिए समाज को नई दिशा देने का काम किया। वे काफी समय से प्रदेश के एक नामी अखबार से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने श्री जैन की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यां के प्रति समर्पित और मिलनसार महिला थी।
चिकित्सा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.