डेयरी बूथों के आवंटन को लेकर बैठक डेयरी बूथ आवंटन प्रक्रिया का किया जाए सरलरीकरण  -मुख्य सचिव 

डेयरी बूथों के आवंटन को लेकर बैठक डेयरी बूथ आवंटन प्रक्रिया का किया जाए सरलरीकरण  -मुख्य सचिव 

डेयरी बूथों के आवंटन को लेकर बैठक
डेयरी बूथ आवंटन प्रक्रिया का किया जाए सरलरीकरण
-मुख्य सचिव
जयपुर, 16 जून। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने बुधवार को यहां शासन सचिवालय मेें डेयरी बूथों के आवंटन को लेकर विभाग की बैठक ली। बैठक में बूथ आवंटन के सरलीकरण को लेकर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रस्तावित प्रक्रिया का मॉडल अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्य सचिव ने राज्य में विशेष अभियान चलाकर नए डेयरी बूथों के आवंटन की गति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड की इस विषम परिस्थितियों में रोजगार की दृष्टि से ये डेयरी बूथ लोगों के लिए आजीविका का माध्यम बन सकेंगे।
बैठक में शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग, डॉ. आरूषी अजेय मलिक ने बताया कि आरसीडीएफ प्रदेश भर में 5000 डेयरी बूथ आवंटित करने जा रहा है, जिसके लिए लिए लगभग 26 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जयपुर से ही 4326 आवेदन मिले हैं। बैठक में जयपुर, जोधपुर और कोटा में आवंटित डेयरी बूथ की मैपिंग को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अभय कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता एवंं आरसीडीएफ के एमडी श्री के एल स्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.