आग से झुलसे महिला पुरुष
(गंगापुरसिटी) -सवाई माधोपुर 12 मई 2021
सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर कस्बे में रिश्तो को आग में झोंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर अपने ही रिश्ते में लगने वाली भाभी पर लगातार बदनियति रखते चले आ रहे देवर ने खुद को आग लगाकर भाभी को जकड़ लिया । जिससे महिला भी बुरी तरह से आग की लपटों में झुलस गई। इस घटना में देवर तथा भाभी दोनों आग में बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें वजीरपुर कस्बे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां युवक की हालत को गंभीर देखते हुए गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में उसे रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कई समय से रिश्ते में देवर लगने वाला आरोपी लगातार भाभी को बद नियति से हासिल करने के लिए लगातार उस पर दबाव बना रहा था। कई मर्तबा पूर्व में भी पीड़िता द्वारा इसका प्रतिरोध किया गया । लेकिन आरोपी के मंसूबों पर लगाम नहीं लग सकी। वही एक बार फिर से आरोपी ने महिला को टॉर्चर किया। साथ ही जब घर में पीड़िता के अलावा कोई नहीं था तब मौका पाकर वह पीड़िता के घर पर घुस गया तथा उसने भाभी को अपना प्रेम निमंत्रण स्वीकार करने हेतु दबाव बनाया। जब पीड़िता द्वारा इसका भरसक विरोध किया गया तो आरोपी ने पहले खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली तथा उसके पश्चात आरोपी ने महिला को भी अपनी बाहों में जकड़ लिया। जिससे वह भी आग की लपटों में झुलस गई ।फिलहाल दोनों का चिकित्सालय में उपचार जारी है । इसी मामले में विगत 2 वर्ष पूर्व पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ वजीरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार तभी भी आरोपी को कुछ दिवस जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बावजूद भी आरोपी के गलत मंसूबे बदल नहीं सके और एक बार फिर से उसने इस नापाक घटना को अंजाम दे दिया। वजीरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.