जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन रवाना – बामनवास
राजस्थान उच्च विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार 7 जून तक नालसा एवं राज्य द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन बाल विवाह रोकथाम सचल लोक अदालत के आयोजन एवं विधिक सेवा व योजना के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मनमोहन चंदेल के द्वारा मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर बामनवास कला एवं बामनवास खुर्द राजीव गांधी सेवा केंद्र सफीपुरा झाडोली रानीला बड़ीला के लिए रवाना किया गया।