भारत में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 30 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 30 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 30 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

पिछले 24 घंटे में 64.89 लाख टीके दिए गए

पिछले 24 घंटे में 54,069 दैनिक नये मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 6,27,057 हुए

लगातार 42वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 96.61 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.91 प्रतिशत, लगातार 17वें दिन पांच प्रतिशत से कम

प्रविष्टि तिथि: 24 JUN 2021 11:06AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 30 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 40,45,516 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 30,16,26,028 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 64,89,599 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,01,58,915
  दूसरी खुराक 71,32,888
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,73,03,658
  दूसरी खुराक 91,85,106
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 7,06,62,665
दूसरी खुराक 15,02,078
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 8,39,38,683
दूसरी खुराक 1,33,51,488
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,61,61,004
  दूसरी खुराक 2,22,29,543
कुल 30,16,26,028

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 54,069 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार 17वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 6,27,057 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 16,137 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.08 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 42वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 68,885 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से14,000 से ज्यादा (14,816) लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,90,63,740 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 68,885 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.61 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,59,469 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 39.78 करोड़ से ज्यादा (39,78,32,667) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.04 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.91 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 17 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.