प्रोटोकॉल उल्लंघन पर 1 अप्रेल से अब तक 38 हजार से अधिक चालान काटे – सवाई माधोपुर

प्रोटोकॉल उल्लंघन पर 1 अप्रेल से अब तक 38 हजार से अधिक चालान काटे – सवाई माधोपुर

प्रोटोकॉल उल्लंघन पर 1 अप्रेल से अब तक 38 हजार से अधिक चालान काटे
सवाई माधोपुर, 7 जून। 1 अप्रेल से 7 जून तक की अवधि में कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के जिले में 38198 प्रकरण सामने आये, जिनमें 48 लाख 36 हजार 800 रूपये के चालान काटे गये।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क मिलने पर जिले में 2344, सोशल डिस्टेंसिंग उल्ल्ंघन पर 34 हजार 670, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 905, ष्शादी आदि आयोजन में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित रहने पर 279 चालान काटे गये।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों ने मास्क के 1396, सोशल डिस्टंेसिंग के 2471, सार्वजनिक स्थान पर थूकने के 345 तथा निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित मिलने के 279 चालान बनाये। इसी प्रकार पुलिस अधिकारियों ने मास्क के 948,, सोशल डिस्टंेसिंग के 32199, सार्वजनिक स्थान पर थूकने के 560 चालान बनाये।
सोमवार को जिलेभर में सोशल डिस्टंेसिंग उल्लंघन के 453, और सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 4 चालान बनाये। जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी क्योंकि ऐसे कुछ लोग हैं जो बार-बार समझाने के बाद भी आमजन के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं।
इसी प्रकार 1 अप्रेल से लेकर अब तक अन्य राज्यों से आने वाले 6448 व्यक्तियों के चैक पोस्टों पर कोरोना जॉंच की गई, इनमें से 8 को छोडकर सभी की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 399 पॉजिटिव पाये गये। चैक पोस्टों पर अन्य राज्यों से आने वाले कुल 14710 लोगों की एंट्री दर्ज की गई, इनमें से 3412 नेगेटिव जॉंच रिपोर्ट साथ लाये थे।

G News Portal G News Portal
39 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.