सांसद जौनपुरीया संसदीय क्षेत्र की बामनवास गंगापुर सिटी के दौरे पर कल…
कोविड-19 कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक आमजन की सेवा में जुटे हुए हैं टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया लगातार सोशल मीडिया वीसी दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों से लेकर आमजन के बीच संवाद करते हुए सेवा में जुटे हुए हैं सांसद कोष से बजट भी जारी कर चुके हैं लेकिन धरातल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बामनवास गंगापुर सिटी दौरे पर रहेंगे
युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर ने बताया कि सांसद जौनपुरिया दिल्ली से सड़क मार्ग से 27 मई गुरुवार को सुबह 8:00 बजे डाबर पहुंचेंगे उसके पश्चात पिपलाई होते हुए बामनवास पहुंचेंगे 11:00 बजे सामान्य चिकित्सालय गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा करेंगे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशमक्षेप पूछेंगे आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे..
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.