बुधवार को जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ रिकवर एक्टिव केस केवल 2

बुधवार को जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ रिकवर एक्टिव केस केवल 2

बुधवार को जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ रिकवर
एक्टिव केस केवल 2
सवाईमाधोपुर, 30 जून। रिकवरी और पॉजिटिविटी के जून माह के ट्रेंड लगातार राहत देने वाले रहे है। इन ट्रेंड को देखे तो अब सवाई माधोपुर जिला कोरोनामुक्त होने से केवल दो कदम दूर है। जिले में अब केवल दो एक्टिव कोरोना संक्रमित बचे है। बुधवार 30 जून को जांच किए गए 77 सैंपल में एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला, शेष 76 सेम्पल जांच में नेगेटिव आये है। जिला कोरोना मुक्त होने से केवल दो कदम दूर है। जिले में कोरोना के एक्टिव दो केस बचे है। दोनों एक्टिव कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा कर्मियों के निर्देशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले वासियों द्वारा दिखाया गया जन अनुशासन, प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की टीमों की मुस्तैदी तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत से जिला कोरोना मुक्त होने से 2 कदम दूर है।
जिले में बुधवार, 30 जून को कोरोना जांच के लिए गये 77 सैंपलों में से 76 नेगेटिव दर्ज किए गए व 1 पॉजिटिव दर्ज किया गया। वहीं सामान्य चिकित्सालय में भर्ती एक्टिव पॉजिटिव रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में मात्र 2 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन 2 एक्टिव केस में से ब्लॉकवार देखें तो सवाई माधोपुर में 1 एवं खंडार में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक गंगापुर, बौंली एवं बामनवास कोरोना से मुक्त हो चुके है।
1 जून से 30 जून तक की अवधि में जहॉं जिले में मात्र 39 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 224 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गये। इस अवधि में कुल जांच किए सैम्पलों में लगभग 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिव मिले। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगो से प्रोटोकॉल की पालना करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि बेवजह भीडभाड में न जायें, मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रेल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान से कोरोना से लडने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 48196 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जॉंच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। अभी सर्वे को सतत जारी रखा गया है। कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइड लाइन की पालना करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके।

G News Portal G News Portal
82 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.