वेक्सीनेशन केम्प का आयोजन
सवाई माधोपुर 23 जून। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहर, स.मा. में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर में कोरोना से बचाव के लिए आसपास के 168 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही क्षेत्र के अनेक लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ नीलम जैन, डॉक्टर जितेश जैन, एलएचवी शीला, सी एच यू दीपक, मुकुंद एमएन, एवं आशा सहयोगिनी अनु पाराशर, अनीता जैन, सपना श्रीमाल, राधा, सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा उपस्थित थे।