आज दिनाँक 21.05.2021 को गंगापुरसिटी अतिरिक्त जिला कलक्टर महोदय श्रीमान नवरत्न जी कोली व विधायक श्री रामकेश जी मीणा के आदेशानुसार कोविड-19 में कार्यरत ऑक्सिजन सिलेंडर वितरण के कर्मचारियों व पुलिस के जवानों को उदेइमोड़ थाने के पास करीब 35 लोगों को आयुष किट वितरण की। आयुष किट में आयुष 64 कैप्सूल , संसमनी वटी, आयुष क्वाथ व अमृतावटी दी गई जो कि मनुष्य के शरीर में रोगप्रतिरोधक छमता को बढ़ाती है। इस मौके पर मनोनीत पार्षद विकेश खंडेलवाल भी उपस्थित रहे जिन्होंने आयुर्वेद चिकित्सालय में कार्यरत 14 के स्टॉफ को व उदेइमोड़ थाने पर डिप्टी साहब श्री कालूराम मीणा, सदर थाना मिर्जापुर इन्चार्ज श्री राजकुमार मीणा की उपस्थिति में पुलिस स्टॉफ को तथा ऑक्ससिजन वितरण में कार्यरत स्टॉफ के सभी कार्मिकों को मास्क व सेनेटराइज वितरण किया। आयुर्वेद विभाग गंगापुरसिटी व बजीरपुर ब्लॉक के सभी चिकित्सालयों में आयुष किट व काढ़ा का वितरण राजस्थान सरकार की ओर से घर घर जाकर निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। डॉ0 कालूराम मीणा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गंगापुरसिटी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.