ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू
सवाई माधोपुर 12 मई। जनरल हॉस्पिटल परिसर में 65 सिलेंडर की क्षमता का ऑटो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का कार्य शुरू हो गया है। वहीं 35 सिलेंडर की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का कार्य चल रहा है। इससे आगामी समय में अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विधायक सूत्रों के अनुसार गत दिनों जिला अस्पताल में रोगियों की ऑक्सीजन नहीं मिलने व ऑक्सीजन के अभाव में दम तोडने की खबरें आने के बाद विधायक दानिश अबरार ने सवा करोड की लागत से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की बात कही थी।
विधायक अबरार ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के दोनों प्लांट का कार्य पूर्ण होने पर रोगियों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति हो सकेगी। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी। इसके अलावा 100 सिलेंडर की क्षमता के प्लांट का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.