11 दिसम्बर को सवैतनिक अवकाश
सवाईमाधोपुर, 8 दिसम्बर। 11 दिसम्बर को सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत उन श्रमिकों, कामगारों का सवैतनिक अवकाश रहेगा जिनका नाम नगरपरिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में है। इसका उल्लंघन होने पर नियोजक पर 500 रूपये तक जुर्माना किया जा सकता है।
दोनों नगरपरिषद की मतदाता सूची में जिस भी सरकारी या गैर सरकारी कार्मिक का नाम अंकित है, उसे सवैतनिक अवकाश दिया जाना है चाहे मतदाता किसी अन्य जगह कार्यरत हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों नगरपरिषद क्षेत्रों में 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.