चिकित्सालयों में मरीजों को मिले समुचित उपचारः कलेक्टर

चिकित्सालयों में मरीजों को मिले समुचित उपचारः कलेक्टर

चिकित्सालयों में मरीजों को मिले समुचित उपचारः कलेक्टर
कलेक्टर द्वारा पल-पल की मॉनिटरिंग
सवाई माधोपुर, 12 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वार हर मोर्च पर डटकर मॉनिटरिंग करते हुए सतत प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर द्वारा जहां लोगों से गाइडलाइन एवं लॉकडाउन की पालना के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की टीम लगाकर कार्रवाई करवाई जा रही है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को चिकित्सालयों में समुचित उपचार मिले, ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर एवं निर्बाध बनी रहे, चिकित्सालयों में बेड की उपलब्धता रहे, दवाईयों एवं रेमडेसिविर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सामान्य चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी, पीएचसी स्तर पर मरीजों को समुचित उपचार की सुविधा मिले। इसमें चिकित्साकर्मी किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।
सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में कोरोना वार्ड में अब 148 कुल बेड की व्यवस्था है। इसमे 141 पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 131 बेड पर पाइपलाइन एवं सिलंेडर से तथा 10 बेड पर कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन की आपूर्ति है। बुधवार को दोपहर दो बजे तक अस्पताल प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया के अनुसार 137 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती थे। चार सामान्य बेड पर मरीज भर्ती थे। बुधवार को नए 22 मरीज भर्ती हुए। वहीं पुराने 17 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार जिला अस्पताल में 7 बेड मरीजों के लिए खाली थे। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में उपलब्ध 70 बेड में से 70 पर मरीज भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल में सफाई का अभियान चलाया गया: जिला चिकित्सालय में वार्डाे, गलियारों एवं गैलरी में कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को सफाई अभियान भी चलाया गया। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव द्वारा टीम भेजकर सामान्य चिकित्सालय के सफाई कर्मचारियों के सहयोग एवं चिकित्साकर्मियों के निर्देशन में अस्पताल परिसर की सफाई की गई। साथ ही अस्पताल परिसर, गैलरियों को सोडियम हाइपो क्लोराइड के घोल के नगर परिषद द्वारा विसंक्रमित किया गया।
दो मोबाइल चिकित्सालय वैन की रवाना: ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्र में लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को सीएमएचओ द्वारा दो मोबाइल चिकित्सालय की वैन को गांवों के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि मोबाइल वैन चिकित्सालय में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के साथ पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता है। मोबाइल वेन द्वारा मरीजों का उपचार करने के साथ संदिग्ध एवं आईएलआई के लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए जाएंगे। सीएमएचओ ने बताया कि दो अन्य मोबाइल चिकित्सालय गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किए जाएंगे।
ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता: जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल, गंगापुर उप जिला चिकित्सालय एवं रिया अस्पताल में ऑक्सीजन के प्लांट निर्बाध चल रहे है। इसी प्रकार सिलेंडरों के माध्यम से भी खाली होने पर तुरंत अलवर से रिफिल करवाकर मंगवाने की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने बताया कि जिला एवं उप जिला अस्पताल में आक्सीजन कंसंट्रेटर की भी उपलब्धता हो गई है। जिला एवं उप जिला चिकित्सालय में कलेक्टर द्वारा विशेष प्रयास कर आर्ब्जर्वेशन रूम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुचारू होने से मरीज को अस्पताल में आते ही उपचार शुरू हो जाने से काफी राहत मिली है।
डोर टू डोर सर्वे एवं आईएलआई मरीजों को दवा किट का वितरणः जिले में एएनएम, बीएलओ एवं आशा सहयोगिनी की टीमें गठित कर डोर टू डोर सर्वे करवाया जा रहा है। सीएमएचओ ने बताया कि टीमों द्वारा आईएलआई के मरीजों को दवाईयों का किट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.