चौराहे पर पुलिस का वाहन फंसा जाम में , वाहन चालक परेशान-वज़ीरपुर

चौराहे पर पुलिस का वाहन फंसा जाम में , वाहन चालक परेशान-वज़ीरपुर

चौराहे पर पुलिस का वाहन फंसा जाम में , वाहन चालक परेशान
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, हिन्ड़ौन गंगापुर सिटी मार्ग पर गुरूवार को जाम लग गया जिसमें पुलिस प्रशासन का वाहन भी साईरन बजाता नजर आया।पुलिस प्रशासन की जीप भी जाम में फंसने पर भी पुलिस की आंख नही खुली है। अब आए दिन लोगों को जाम से परेशानी होती नज़र आती हैं। पहले चौराहे और बस स्टैंड पर आर ए सी जवान हुआ करते थे। अब एक भी आर एक सी का जवान नजर नही आता। जिससे आए दिन जाम लग जाता हैं। एक ओर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारणइस ओर कोई ध्यान नहीं होने से वाहन चालकों को जाम में परेशानी का सामना करना पड़ता है । वही सड़क मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण बढ़ने और ठेले लगने से वाहन चालक जाम में फंस जाते है। कस्बे के चौराहे पर पुलिस प्रशासन का कोई व्यक्ति नही रहना लापरवाही का संकेत है। जिससे दुर्टघना की आशंका बन जाती है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.