राजस्थान में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद नई गाइडलाइन को मिल सकती है मंजूरी। कोरोना लॉकडाउन की पाबंदियों को जारी रखने के साथ ही अनलॉक शुरू करने पर विचार के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बुलाई है वर्चुअल बैठक। 31 मई तक लॉकडाउन की ज्यादातर पाबंदियां जारी रहने के आसार। नई गाइडलाइन में मनरेगा के कामों को शुरू करने, खाद, बीज और कृषि उपकरणों से जुड़ी दुकानों को छूट के साथ खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानों का समय बढ़ाये जाने की है सम्भावना।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.