रेलवे स्काउट्स गाइड्स ने किया मास्क वितरण गंगापुर सिटी

रेलवे स्काउट्स गाइड्स ने किया मास्क वितरण गंगापुर सिटी

रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के समय यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया

रेलवे स्काउट्स गाइड्स ने किया मास्क वितरण गंगापुर सिटी
पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गंगापुर सिटी के विवेकानंद रोवर क्रू के सदस्यों ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर सुबह मास्क वितरित किए।
रोवर लीडर एम.के. शर्मा ने बताया कि रविवार प्रात: साढ़े सात बजे रेलवे चिकित्सालय चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सत्यवीर डूडी ने अपने हाथ से मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के समय यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। जागरूकता के लिए स्काउट्स ने मास्क ही वैक्सीन है मास्क लगाओ जीवन बचाओ आदि नारों की पट्टियां हाथों में ले रखी थी।जिन यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उनको रोककर मास्क पहनवाए तथा जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें तुरंत मास्क उपलब्ध कराएं।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.