गंगापुर, 20 मई। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन होने के कारण गरीब,मजदूरों, असहायो पर रोजगार ना होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और बच्चों का पालन पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसको देखते हुए मुस्कान ग्रुप मुस्कान हेल्पलाइन इंटरनेशनल ट्रस्ट गंगापुर की टीम के द्वारा गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर में 50 जरूरतमंद परिवारों को मुस्कान रसोई के द्वारा राशन वितरण किया गया।
वितरण के दौरान अध्यक्ष पालवेंद्र सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका शर्मा,राष्ट्रीय प्रभारी महिला मोर्चा कल्पना तिवारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू सहानी,राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा सोनिया सिंह,राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा तमन्ना शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा विनीता शर्मा,मधु शर्मा,शोभा शर्मा,गीता,गंगापुर सिटी जिला अध्यक्ष रवि सिंह,अभिषेक शर्मा,संजय अरोड़ा, दिलीप सोनी तथा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.