राहत भरी खबरः- जिले में लगातार गिर रहा है कोरोना का ग्राफ

राहत भरी खबरः- जिले में लगातार गिर रहा है कोरोना का ग्राफ

राहत भरी खबरः- जिले में लगातार गिर रहा है कोरोना का ग्राफ
सोमवार को कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस निकले, 45 रिकवर हुए
जिले में कोरोना के एक्टिव केस 181 रह गये,
रिकवरी रेट बढने से एक्टिव केसों की संख्या में आई गिरावट
सवाई माधोपुर, 31 मई। लॉकडाउन एवं गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से जिले में लगभग एक पखवाडे से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है। जिससे अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व अधिकांश बेड खाली हो चुके हैं तथा अनेकों मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। सोमवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 181 रह गयी।
सोमवार को 355 सैम्पलों की जॉंच में मात्र 9 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैम्पल का 2.54 प्रतिशत ही है। ब्लॉकवाइज देखें तो सोमवार को सवाईमाधोपुर में 5, गंगापुर और खंडार में 1-1 एवं बोंली में 2 पॉजिटिव मिले। सोमवार को कोरोना से एक डेथ भी दर्ज की गई।
सोमवार को जहॉं 9 पाॉजिटिव मिलें, वहीं इससे पांच गुणा 45 रिकवर हो गये। सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले लोगों को दवा किट दी गई तथा इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके। सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल 27, एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीज 15 रह गए। कोरोना के लिए एक माह पूर्व जिला अस्पताल में अतिरिक्त लगाए गए बेड भी अब सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए काम में लिए जाने लगे है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढाते हुये आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है, ऐसा न सोचे कि केस कम हो गये तो कोरोना चला गया है, अभी कोरोना गया नही है। पूरी सावधानी बरतें। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करे और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवायें।

G News Portal G News Portal
57 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.