पशु चिकित्सालयों  में रिलीफ सोसायटी का होगा गठन

पशु चिकित्सालयों  में रिलीफ सोसायटी का होगा गठन

पशु चिकित्सालयों  में रिलीफ सोसायटी का होगा गठन
दानदाताओं एवं प्रगतिशील पशुपालकों का गैर राजकीय सदस्य के रूप में किया जाएगा मनोनयन
सवाई माधोपुर, 4 जून। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाए जाने के लिए प्रत्येक पशु चिकित्सालय में राजस्थान पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी का गठन किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस संबंध मंे सहकारिता विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर राजकीय पशु चिकित्सालयों मंे राजस्थान पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी के गठन के लिए पंजीयन शुल्क 250 रूपए निर्धारित किया गया है। सोसायटी के गठन से जहां पशु चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो सकेंगी। रिलीफ सोसायटी में राजकीय सदस्यों सहित दो गैर राजकीय सदस्य जिसमें प्रगतिशील पशुपालक, दानदाता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय के लिए न्यूनतम 2 लाख, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के लिए न्यूनतम एक लाख एवं पशु चिकित्सालय के लिए न्यूनतम 50 हजार रूपए की राशि दान करने वाले का मनोनयन अध्यक्ष द्वारा सदस्य के रूप में किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.