डिफेक्टिव मीटरों को 31 जुलाई तक बदलना सुनिश्चित किया जाये – प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा

डिफेक्टिव मीटरों को 31 जुलाई तक बदलना सुनिश्चित किया जाये – प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा

जयपुर डिस्कॉम की वीडियो कान्फ्रेंन्स
डिफेक्टिव मीटरों को 31 जुलाई तक बदलना सुनिश्चित किया जाये – प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा
प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स श्री दिनेश कुमार एवं जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा नेे गुरूवार 3 जून को वीडियो कान्फ्रेंन्स के माध्यम से जयपुर डिस्कॉम के मुख्य अभियन्ता व वृत्त अधीक्षण अभियन्ताओं से कृषि कनेक्शन व डिफेक्टिव मीटर को बदलने की स्थिति सहित विभिन्न कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये की सभी डिफेक्टिव मीटरों को 31 जुलाई तक बदलना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के प्रारम्भ में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा द्वारा प्रजेन्टेशन दिया गया।
वीडियो कान्फ्रेंन्स में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा व अध्यक्ष डिस्कॉम्स ने बताया की कोरोना संक्रमण व अभी हाल ही मे आये तूफान के समय में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा की लीडरशीप में डिस्कॉम कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए किये गये कार्य की मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 30 मई को वितरण निगमों की समीक्षा बैठक में सराहना की गई थी।
कृषि के डिफेक्टिव मीटर्स की समीक्षा करते हुए प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स ने वृत्त अधीक्षण अभियन्ताओं को यह निर्देश दिये की इनका सत्यापन करवाया जाये और जो डिफेक्टिव मीटर हैं उनको प्राथमिकता से बदलवाने का कार्य किया जाये, इसके साथ ही आगामी दो माह में कृषि कनेक्शनों के उपभोक्ताओं की फोटो रीडिंग हो व संभागीय मुख्य अभियन्ता इसकी मॉनिटरिंग करे। उन्हाेंने कहा की जिन जगहाें पर कृषि के अधिक मीटर डिफेक्टिव है वहां मुख्यालय से टीम भेजकर उनका सत्यापन करवाया जाये।
जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा ने सभी सर्किल के अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिये की 6 माह से अधिक अवधि वाले खराब मीटरों को 30 जून तक व शेष खराब मीटरों को 31 जुलाई तक बदलना सुनिश्चित किया जाये। श्री अरोड़ा ने बताया की चालू वित्त वर्ष में नये कनेक्शन व डिफेक्टिव मीटरों को बदलनें के लिए आवश्यकतानुसार मीटर खरीदने की व्यवस्था की गई है ताकि अनावश्यक रूप से मीटरों की खरीद नही हो।
जयपुर डिस्कॉम कर्मियो के वैक्सीनेशन की स्थिति व कोविड से मृत कर्मचारियों के भुगतान व उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स ने निर्देश दिये की वैक्सीनेशन से वंचित कर्मचारियों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता से करवाने की व्यवस्था की जाए और कोरोना से जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके सभी देय भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का कार्य शीघ्रातिशीघ्र करवाया जाये।
नये कृषि कनेक्शन जारी करने की प्रगति व कनेक्शन के आवश्यक सामान की उपलब्धता के बारे में बैठक में बताया गया की 31 मार्च, 2021 तक लम्बित कृषि कनेक्षन जिनके मांग पत्र जमा है उनके कनेक्शन इस वित्तीय वर्ष में जारी कर दिये जायेगें और इसके लिए पोल, कन्डक्टर व ट्रांसफार्मर आदि सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आमजन एवं निगम कर्मियों की विद्युत से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जयपुर डिस्कॉम  के अन्र्तगत आने वाले सभी सर्किलों में चिन्हित किये गये हाई रिस्क प्वाईंटंस के सुधार का कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जावे।
प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स ने सभी अधीक्षण अभियन्ताओं को कहा की जून माह में उपभोक्ताओं को वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये की विजिलेंस चौकिंग व बिजली चोरी के मामलों में वीसीआर भरने का कार्य विजिलेंस एप के माध्यम से किया जाए।
वीडियो कान्फ्रेंन्स में जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी श्री अजीत सक्सैना, निदेशक वित्त श्री ऎ.के. जोशी, मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री राकेश शर्मा, संभागीय मुख्य अभियन्ता, सभी सर्किलों के अधीक्षण अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
43 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.