स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान – शिवाड़

स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान – शिवाड़

स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान
शिवाड़ 13 जून। कस्बे मे राष्ट्रीय सेवक संघ व सेवा भारती के कार्यकर्ताओ ने रविवार को स्वच्छता सैनिको का सम्मान किया।
राष्ट्रीय स्वंक सेवक संघ के कार्यकर्ता विकास गुर्जर, शोर्य पारीक ने बताया कि मुख्य बाजार चैराह पर सभी स्वच्छताकर्मी महिला एवं पुरूषो को एकत्रित कर सभी 17 वार्डो के स्वच्छताकर्मियो का सम्मान किया गया। सभी स्वच्छताकर्मी महिलाओ को साडिया एवं सभी पुरूषो को पेन्ट शर्ट का कपड़ा भेंट किया गया।
इस मौके पर स्वंय सेवको ने सभी स्वच्छता सैनिको के तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनन्दन कर हौसला अफजाई किया। इस मौके पर वरिष्ठ स्वंयसेवक प्रेमप्रकाश शर्मा ने स्वच्छता सैनिको का स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन किये जा रहे कार्यो के कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी स्वच्छता सैनिको का थाली मे दीपक रखकर आरती कर अल्पाहार दिया गया।
इस अवसर पर खण्ड कार्यवाहक नीरज सिंह, विनय कुमार जैन, विकास गुर्जर, शुभम सौनी, शोर्य पारीक, हर्षित शर्मा, सुरेश कुशवाह, सुरेश गुर्जर सहित अनेक सेवा भारती कार्यकर्ता मौजुद थे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.