ग्राम पंचायत कोडयाई में सरपंच प्रेम देवी मीना ने समस्त ग्राम वासियों को किया सावधान
उपखंड मुख्यालय बोंली के ग्राम पंचायत कोडयाई में सरपंच प्रेम देवी मीना ने ग्राम वासियो को किया जागरूक। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के साथ ही एक बड़ी ओर आफत आ गीरी है। महामारी के बीच एक ताउते तूफान ने ओर दस्तक दे दी है। इसी बीच इस तूफान से बचने के लिए ग्राम पंचायत कोडयाई की सरपंच प्रेम देवी मीना ने ग्राम वासियो को इस तूफान से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम वासियो से निवेदन है कि सभी लोग अपने घरों में रहे, अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे एवम सभी ग्रामवासी इस तूफान से सावधान रहे। इस दौरान चंदू , आशुतोष और समस्त पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.