सर्व ब्राह्मण महासभा कर रही सेवा कार्य
सवाई माधोपुर 25 मई। सर्व ब्राहमन महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा ने बताया की कोरोना महामारी के नियन्त्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। इस अवधि मे सबको भोजन मिले कोई भूखा ना सोये की भावना से निर्धन व असहाय लोगो को भोजन के पेकिट का वितरण सर्व ब्राहमंन महासभा द्वारा किया जा रहा है।
सर्व ब्राहमंन महासभा सदस्य राजू शर्मा ने बताया की विगत बीस दिनों से निर्धन व असहाय लोगो को प्रतिदिन गौरव पथ बजरिया क्षेत्र मे सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए अलग अलग प्रकार के पौष्टिक भोजन पेकिट दाल बाटी, दाल चावल, खिचड़ी, सब्जी पुरी, कड़ी चावल का वितरण किया जा रहा है। जिसमे पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, आशीष, गंगाधर, मोहन, कन्नु, राजेश, बनवारी, हेमराज, रामबाबू शर्मा, ताराचंद शास्त्री आदि का वितरण मे सहयोग रहता है।
आनंद शर्मा ने बताया की सांय पांच बजे प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। जिसमे जिला संयोजक हरीनारायन शर्मा, प्रवक्ता मोहन लाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, गोपाल शर्मा, रामेश्वर सीठा, सुधीर शर्मा, सत्यनारायन शर्मा, बद्री लाल शर्मा, मेदिनी शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहता है।
जिला महामंत्री हनुमान शर्मा व प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर जोशी, सतीश शर्मा ने बताया की सर्व ब्राहमंन महासभा द्वारा लोगो को ठंडे पानी मिले इस हेतु बजरिया क्षेत्र मे वॉटर कूलर लगाया जा रहा है।