कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर सवाई माधोपुर जिला

कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर सवाई माधोपुर जिला

कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर सवाई माधोपुर जिला
बुधवार को पांचवे दिन भी जिले में नहीं आया एक भी नया कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ रिकवर, अब एक्टिव केस केवल 3
सवाईमाधोपुर, 23 जून। रिकवरी और पॉजिटिविटी के जून माह के ट्रेंड लगातार राहत देने वाले रहे है। इन ट्रेंड को देखे तो अब सवाई माधोपुर जिला कोरोनामुक्त होने से केवल तीन कदम दूर रह गया है। अब जिले में केवल तीन एक्टिव कोरोना संक्रमित बचे है। वहीं 19 जून से लगातार जिले में एक भी नया कोरोना पॉजिटिव नहीं आया हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले वासियों द्वारा दिखाया गया जन अनुशासन, प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की टीमों की मुस्तैदी तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत से जिला कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर है।
जिले में बुधवार, 23 जून को कोरोना जांच के लिए गये 95 सैंपलों में से 1 भी सैंपल पॉजिटिव दर्ज नहीं किया गया। वहीं बुधवार को एक पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव भी हुआ, अब जिले में मात्र 3 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन 3 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 2 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर, सवाई माधोपुर एवं बौंली में 1-1 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास एवं खंडार कोरोना से मुक्त हो चुके है।
1 जून से 23 जून तक की अवधि में जहॉं जिले में मात्र 36 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 219 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गये। इस अवधि में कुल 3740 सैम्पलों की जॉंच में लगभग 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिव मिले। खास बात यह है कि जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगो से प्रोटोकॉल की पालना करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि बेवजह भीडभाड में न जायें, मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रेल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लडने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 48036 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जॉंच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइड लाइन की पालना करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके।
उपखंड अधिकारियों को दिए निर्देश:- कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना गाइड लाइन की पालना करवाई जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक विवाह समारोह आयोजन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने निर्देशित किया है कि विवाह किया भी जाता है तो अनुमत 11 से अधिक मेहमान एकत्र नही हो, हलवाई, टेंट, घोड़ी, बाजा नही बुलाए जाए। आदेश की अवहेलना की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही या शिथिलता नहीं बरती जाएं।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.