बेवजह घूमने वाले12 लोगों पर धारा 151 कारवाही वाहन चालकों पर स्पाट फाइन किया गया
देपालपुर।बेटमा बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन हुआ सख्त, जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया गया | जी हां बेटमा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसी के चलते नगर में लगाये गये जनता कर्फ्यू का पालन स्थानीय प्रशासन के द्वारा शक्ति से करवाया जा रहा है |
बेटमा के अंबेडकर चौराहे पर नायब तहसीलदार निरज प्रजापति, सीएमओ मीनाक्षी पाटीदार,एवं थाना प्रभारी संजय शर्मा की टीम के द्वारा संयुक्त रुप से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया
बेवज़ह घूम रहे 12 लोगों पर धारा 151 की कार्यवाही की गई वही वाहन चालको पर स्पॉट फाइन किया गया एवं उठक बैठक भी लगवाई गई
नायब तहसीलदार निरजj प्रजापति ने बताया की जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाएगा एवं यह अभियान सतत जारी रहेगा |
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.