भाजपा द्वारा संचालित सेवा ही संगठन के अंतर्गत कोरोना वॉरियर्स को दी जा रही सेवाएं

भाजपा द्वारा संचालित सेवा ही संगठन के अंतर्गत कोरोना वॉरियर्स को दी जा रही सेवाएं

गंगापुर सिटी – भाजपा द्वारा संचालित सेवा ही संगठन के अंतर्गत कोरोना वॉरियर्स को दी जा रही चाय बिस्किट की व्यवस्था कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार जारी है ।इस हेतु कार्यकर्ताओं एवं आम जन का सहयोग लगातार मिल रहा है ।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व मे संचालित इस चाय – बिस्किट के नाश्ते को तैयार करने के लिए अलग – अलग क्षेत्र के कार्यकर्ता पंहुच रहे है।जो स्वयं ही अपनी जिम्मेदारी तय कर सेवा दे रहे है ।आज के चाय नाश्ते की व्यवस्था अपोलो कंपनी के क्षेत्रीय व्यवस्थापक गोपाल गर्ग द्वारा की गई ।
पार्टी के मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया की आज की वितरण व्यवस्था में पार्षद कमलेश महावर ,चिरंजी लोधा ,गोविंद गुप्ता सेवा वाले ,शिवदयाल जोशी ,जितेंद्र शर्मा ,संदीप सिंह , घासी लाल ,मनीष सिराधना, भवानी पार्षद आदि ने मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास के संयोजन में की गई ।
भूखे को भोजन व्यवस्था के तहत आज 603 लोगो को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। जिसमे 100 पैकेट की व्यवस्था श्रीमती शारदा शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारी महिला अध्यक्ष द्वारा एवं शेष पैकेटो की व्यवस्था सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा की गई।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.