भाजपा द्वारा संचालित सेवा ही संगठन अभियान के तहत पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष बत्ती लाल प्रजापत द्वारा भाजपा रसोई में 10 क्विटल आटा सप्रेम भेंट किया गया। बत्तीलाल प्रजापत ने कहा है कि उन्होंने भाजपा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना में किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए सहयोग करने का मन बनाया, जो जरूरतमंदों की मदद में सहायक होगा।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि बत्तीलाल प्रजापत जैसे भामाशाहो का समाज के प्रति समर्पण ही हमें सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं तथा अधिकतम लोगों की भागीदारी ही सही मायने में सामूहिक जिम्मेदारी का अहसास करवाती है । गुर्जर ने कहा कि भाजपा प्राणवायु, भोजन , अल्पाहार के साथ ही जरूरतमंदों को किट भी दे रही है।
पार्टी प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापति समाज मैं तहसील अध्यक्ष गजानंद प्रजापत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, गौतम ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, पार्षद भवानी गुर्जर, योगेंद्र शर्मा, चिरन्जी लोधा आदि मौजूद थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.