शहनाज बानो ने हौंसले के साथ चिकित्सकों के निर्देशों का पालन कर दी कोरोना को मात

शहनाज बानो ने हौंसले के साथ चिकित्सकों के निर्देशों का पालन कर दी कोरोना को मात

शहनाज बानो ने हौंसले के साथ चिकित्सकों के निर्देशों का पालन कर दी कोरोना को मात
ऑक्सीजन सेचुरेशन 57 पर अस्पताल में हुई थी भर्ती
सवाई माधोपुर, 19 मई। हौंसला एवं मन में हिम्मत हो तो हर कठिनाई से पार पाया जा सकता है। ऐसा ही हौंसला गंगापुर की 50 वर्षीय शहनाज बानो ने दिखाया। उन्हेे कोरोना होने एवं ऑक्सीजन सेचुरेशन 57 रहने पर उप जिला चिकित्सालय गंगापुर के कोरोना वार्ड में 2 मई को परिजनों द्वारा भर्ती करवाया गया।
अस्पताल के पीएमओ डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि क्रिटिकल स्थिति में भर्ती हुई शहनाज बानो ने हिम्मत एवं हौंसला दिखाया, चिकित्सकों की मेहनत एवं उनके द्वारा दी गई सलाह को मानकर अस्पताल में उपचार लिया। ऑक्सीजन लेवल धीरे धीरे बढने लगा, स्वास्थ्य में सुधार हुआ। आखिर चिकित्सकों की मेहनत रंग लाई। शहनाज बानो के हौंसले एवं चिकित्सकों के जज्बे के आगे कोरोना को हारना पडा। बुधवार को चिकित्सकों ने कोरोना से जंग जीतने वाली शहनाज बानो को स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया। चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ का धन्यवाद देते हुए शहनाज बानो ने आमजन से अपील की है कि कोरोना के लक्षण मिलते ही चिकित्सक से सलाह ले तथा पॉजिटिव आने पर बिल्कुल न घबराएं। हिम्मत एवं हौंसला रखकर, चिकित्सकों द्वारा बताई गई सलाह का पालन करें।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.