बागडोली में ग्राम पंचायत द्वारा किया गया सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव
तहसील बौली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागडोली में ग्राम पंचायत सरपंच गंभीरमल गुर्जर द्वारा किया गया सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव ….. Covid -19 के संक्रमण को रोकने एवं बचाव हेतु संपूर्ण बाजार की दुकानों व गलियों, मोहल्लो में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया।… सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया गुडला चन्दन ने बताया कि पिछली बार जब कोरोना संक्रमण फैल रहा था तब भी सोडियम हाइपोक्लोराइड द्वारा गांव गुडला चन्दन की दुकानों, गली, मोहल्लों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया |ऐसी ही परिस्थिति अब सामने आ रही है गावों में कोरोना तेज गति से अपने पैर पसार रहा है जिसको देखते हुए सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा संपूर्ण गांव गुडला चन्दन में सोडियम हाइपोक्लोराइड द्वारा दुकानों व घरों व गली मोहल्लो को सैनिटाइज किया जा रहा है|
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.