सृष्टि गुलाटी को मिली रिकाॅर्ड बुक – फरीदाबाद

सृष्टि गुलाटी को मिली रिकाॅर्ड बुक – फरीदाबाद

सृष्टि गुलाटी को मिली रिकाॅर्ड बुक
फरीदाबाद 30 मई। फरीदाबाद हरियाणा निवासी प्रवीन एवम प्रिया गुलाटी की पांच वर्षीय सृष्टि ने नन्ही उम्र में ही पूरे देश मे अपने नाम का डंका बजाया है।
सृष्टि गुलाटी के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि दो साल पहले सृष्टि गुलाटी का नाम ओ. एम.जी. बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था आज वह रिकॉर्ड बुक नन्ही परी को उसके घर पर प्राप्त हुई। इस अवसर पर माता पिता काफी खुश दिखाई दिए। डी. सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 9 फरीदाबाद की यू.के.जी कक्षा में पड़ने वाली सृष्टि ने अपने स्कूल का नही अपितु अपने माता-पिता और शहर का नाम भी रोशन किया है। पिता प्रवीन का कहना ही कि बेटी द्वारा किए गए कार्य को आज सही मायनों में मूर्त रूप मिल गया। सृष्टि गुलाटी की इस उपलब्धि पर उसके विद्यालय में भी हर्ष का माहौल है। सृष्टि की अध्यापिका रीना भटनागर ने कहा कि कम उम्र में इस तरह का कार्य करना हर किसी के बस की बात नही है। हमे खुशी है कि ऐसी होनहार बेटी हमारे स्कूल में पढ़ती है। इस रिकॉर्ड बुक में सृष्टि गुलाटी का नाम सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के कारण दर्ज हुआ था। सृष्टि गुलाटी द्वारा नृत्य, चित्रकला, फैशन शो, रैंप वॉक, कविता, गायत्रीमंत्र उच्चारण, बेबी शो आदि कई सारे कार्यक्रम में भाग लेने पर सारे प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है। इन सभी के परिणाम स्वरूप सृष्टि गुलाटी का यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना है। माता प्रिया गुलाटी ने कहा कि हमे बेटी पर गर्व है। आशा है सृष्टि आगे भी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती रहे। इस समय सृष्टि गुलाटी का नाम 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। वर्तमान में सृष्टि गुलाटी के नाम 470 से भी ज्यादा प्रमाण पत्र, 70 अवॉर्ड, 31 ट्रॉफी ओर 31 मेडल है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.